स्वामी विवेकानन्द जयन्ती, प्रियंका गांधी के जन्म दिन पर गरीब बस्तियों में किया फल, विस्कुट का वितरण

 स्वामी विवेकानन्द जयन्ती, प्रियंका गांधी के जन्म दिन पर गरीब बस्तियों में किया फल, विस्कुट का वितरण


बस्ती। महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष और उ.प्र. कांग्रेस कमेटी श्रम प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव मंजू पाण्डेय ने रविवार को स्वामी विवेकानन्द जयन्ती और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सांसद प्रियंकागांधी के 53 वें जन्म दिन पर गनेशपुर नगर पंचायत के गरीब बस्तियों में टाफी, बिस्कुट, फल आदि का वितरण कर खुशियों को साझा किया।

कांग्रेस नेता मंजू पाण्डेय ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने सदैव धर्म को मानव के उत्थान से जोड़ा और इसी धारा में प्रियंका गांधी समाज के दलित, वंचित, उपेक्षित लोगोें, महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिये संघर्षरत है। प्रियंका गांधी के सुदीर्घ स्वस्थ जीवन का कामना करते हुये मंजू पाण्डेय ने कहा कि वे कांग्रेस ही नहीं वरन करोड़ों भारतवासियों की उम्मीद है। उनमें देश पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की झलक देखता है।

गरीब बस्तियों में टाफी, बिस्कुट, फल वितरण के दौरान मंजू पाण्डेय के साथ मुख्य रूप से मनीषा देवी, किसलावती, कुसुम देवी, पुष्पलता, रोशनी, निर्मला देवी, राजमति, हेमलता, रामरती, प्रेमलता आदि ने खुशियों को साझा किया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.