नगर पालिका क्षेत्र में खुलेगी डिजिटल लाइब्रेरीः तेजी से होगा विकास- अंकुर वर्मा

 नगर पालिका क्षेत्र में खुलेगी डिजिटल लाइब्रेरीः तेजी से होगा विकास- अंकुर वर्मा


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने बुधवार को अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये कहा कि भाजपा की सरकार में विकास के अनेक कार्य तेजी से कराये जा रहे हैं। कहा कि लम्बे समय से मालवीय रोड का निर्माण नहीं हो पा रहा था जो पूरा हुआ। निरन्तर विकास के कार्य कराये जा रहे हैं। बताया कि नगर पालिका के विस्तार और गांवों को सम्बद्ध किये जाने का मामला लम्बित है जिसे शीघ्र लागू कराया जायेगा। बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी, रिवर फ्रन्ट के साथ ही अनेक प्रस्तावों पर शीघ्र स्वीकृति के बाद कार्य कराये जायेंगे।

पत्रकारों के अनेक प्रश्नों का उत्तर देते हुये अंकुर वर्मा ने कहा कि शहर की जनता ने जिस विश्वास के साथ सेवा का अवसर दिया है उस पर वे खरा उतरेंगे। शहर में प्रकाश, पेयजल, सडक, नाली, खण्डजा आदि का चरणबद्ध ढंग से निर्माण कराया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.