विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने दुबौलिया थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह को किया सम्मानित
आनन्दधर द्विवेदी
बस्ती। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, जिले के गौरक्षा प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री एवं ब्लॉक अध्यक्ष दुबौलिया सतीश कुमार पाण्डेय ने दुबौलिया थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह को पराक्रम पत्रिका एवं अंग वस्त्र भेंट कर उनके उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, संतोष कुमार पांडे जिला उपाध्यक्ष, उपेंद्र सिंह, अशोक अग्रहरि ,राजकुमार विश्वकर्मा ,राघवेंद्र विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

