बस्ती में बनेगा कर्पूरी ठाकुर चौराहा- आशीष पटेल

 बस्ती में बनेगा कर्पूरी ठाकुर चौराहा- आशीष पटेल

कर्पूरी ठाकुर के 101 वीं जयन्ती पर संगोष्ठी में विमर्श

बस्ती । शुक्रवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर के 101 वीं जयन्ती पर ऑल इण्डिया महापद्मनन्द कम्युनिटी एजूकेटेड एशोसिएशन जिलाध्यक्ष आलोक ठाकुर के संयोजन में हीरालाल चौधरी प्राथमिक विद्यालय वाल्टरगंज के परिसर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन संघर्षमय रहा। बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होने राजनीति में सादगी का उदाहरण पस्तुत किया। इससे नई पीढी को प्रेरणा लेना चाहिये। उन्होने बस्ती शहर में कर्पूरी ठाकुर चौराहा घोषित कराने का आश्वासन दिया।

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि भाजपा की सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर लम्बे समय से चल रही मांग को पूरा किया। अन्य सरकारों ने उनके योगदान को उपेक्षित किया। विशिष्ट अतिथि ठाकुर प्रेम नन्दबंशी, आर.के. आरटियन ने कहा कि जब तक समाज में विषमता, उत्पीड़न, शोषण का वैचारिक चरित्र जीवित है जननायक कर्पूरी ठाकुर प्रेरणा देते रहेंगे। कार्यक्रम में अतिथियों में नन्द पुस्तिका का वितरण किया गया। संचालन डा. हरिकेश नन्दबंशी ने किया।

जननायक कर्पूरी ठाकुर के 101 वीं जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से बब्बन शर्मा, अनिल शर्मा, मनोज वर्मा, सन्तोष शर्मा, कमलेश शर्मा, सुभाष शर्मा, ललित शर्मा, ओंकार शर्मा, शिव कुमार चौधरी, बाबा ठाकुर, राम किशोर ठाकुर, राजमणि चौधरी, अमरनाथ चौधरी, राम सिंह पटेल के साथ विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.