थाना दुबौलिया पुलिस ने 18 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बस्ती: थाना दुबौलिया पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए 18 वांछित और वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। ये सभी आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे, जिसके चलते उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इन अभियुक्तों को पकड़कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी की और उन्हें माननीय न्यायालय, बस्ती भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मारपीट, धमकी, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी शामिल हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अनिल कुमार सिंह, संतराम उर्फ सिन्हा, राम मनोरथ, रामानुज, लवकुश, प्रेम प्रकाश, जितेंद्र, दोखी, सिराजुल हक, पवन, संगप्रिया, सगावनी उर्फ आशा देवी, हुकुम सिंह, रंगीलाल, शिवपूजन, रामू, सिद्धनाथ और सुभाष शामिल हैं। इन पर धारा 323, 504, 506, 324, 379, 452, 3/25 आर्म्स एक्ट और 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज थे।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दुबौलिया के अलावा कई उप-निरीक्षक, मुख्य आरक्षी और महिला कांस्टेबल शामिल रहे।