दुबौलिया के चिलमा बाजार में भीषण सड़क हाद*सा, दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौ**त, एक गंभीर

दुबौलिया के चिलमा बाजार में भीषण सड़क हाद*सा, दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौ**त, एक गंभीर



यूपी,बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के चिलमा बाजार में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घा*यल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी भेजा गया।

चिकित्सकों ने उपचार के दौरान स्वप्निल सिंह (22 वर्ष) पुत्र धर्मेंद्र सिंह निवासी ऊंजी थाना दुबौलिया और शनि (20 वर्ष) पुत्र राम पलट निवासी रोहीपुर थाना कलवारी को मृ*त घोषित कर दिया। दोनों की मौ*त की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर परिजन बड़ी संख्या में पहुंच गये। 

वहीं तीसरे घायल ज्ञान चंद (25 वर्ष) पुत्र दद्दू प्रसाद निवासी रोहीपुर थाना कलवारी की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर कलवारी थानाध्यक्ष एवं दुबौलिया थानाध्यक्ष ने  पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। दोनों श**व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.