जोरदार सरसों की अच्छी उपज पर नुजिवीडू सीड्स कंपनी ने किसानों के साथ की गोष्ठी

जोरदार सरसों की अच्छी उपज पर नुजिवीडू सीड्स कंपनी ने किसानों के साथ की गोष्ठी



यूपी, बस्ती। Nuziveedu Seeds कंपनी के तत्वाधान में कप्तानगंज ब्लॉक के बढ़या गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी के बेहतरीन उत्पाद जोरदार सरसों की अच्छी उपज को लेकर किसानों को जानकारी दी गई और उन्हें इसके उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कंपनी के एमडीओ आशुतोष श्रीवास्तव ने गीत के माध्यम से जोरदार सरसों की विशेषताओं के बारे में किसानों को बताया और बीज की गुणवत्ता की जानकारी दी। उन्होंने गाते हुए कहा—

“सरसों मेरा जोरदार है,

इसको लगाने के लिए किसान बेकरार है,

इसमें पैदावार बेशुमार है…”

गीत के माध्यम से दी गई जानकारी को सुनकर किसान काफी उत्साहित हुए और उत्पाद के उपयोग के लिए अपनी सहमति जताई।

इस अवसर पर कंपनी के रीजनल मैनेजर महेंद्र कुमार ने उत्कृष्ट कार्य के लिए एमडीओ आशुतोष श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि संस्था के उत्पादों को बढ़ावा देने में उनका विशेष योगदान रहा है।

वहीं टीएम सुरजीत सिंह ने भी एमडीओ आशुतोष श्रीवास्तव के अतुलनीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

गोष्ठी में वीरेंद्र सिंह, प्रमोद मौर्य, रीता देवी, चंपा देवी सहित क्षेत्र के कई किसान उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.