सपा प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल हुए हृदय राम यादव को कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर दी बधाई
यूपी,बस्ती।समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी द्वारा हृदय राम यादव को सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर विधानसभा के समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जाहिर की।
हृदय राम यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राम करन सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो भी जिम्मेदारी मुझे दी है उसका बाखूबी निर्वहन करुंगा एवं पार्टी के हित के लिए निरंतर कार्य करूंगा।
इस मौके पर पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजाराम यादव, विधानसभा अध्यक्ष रन बहादुर यादव,जयप्रकाश सोनी,राम भवन यादव,रामकृपाल यादव,चंद्र प्रकाश चौधरी,विजय यादव,मुलायम यादव,गुड्डू चौरसिया,मेवा लाल गुप्ता,सुनील चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।