खंड शिक्षा अधिकारी का शिक्षकों ने किया स्वागत
बस्ती।बीआरसी कप्तानगंज में स्थानांतरित होकर आये नवागत खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी का बीआरसी पर शिक्षकों ने स्वागत किया।बता दे इसके पूर्व कप्तानगंज में कार्यरत रहे बीईओ इंद्रजीत ओझा का स्थानांतरण बस्ती सदर में हुआ है।
स्वागत करने वाले शिक्षकों में आदर्श शिक्षक के हरेंद्र यादव,प्रमोद कुमार तिवारी, वेद प्रकाश उपाध्याय,बीपी आनंद, राकेश मिश्रा,सुधीर तिवारी,शेष नाथ यादव, रजनीश यादव, गौरव चौधरी आदि शामिल रहे।


