पूर्ण पारदर्शिता से हो कप्तानगंज के गांवों का विकास:विधायक
ग्राम प्रधानों के प्रयास से विकास संभव
कप्तानगंज,बस्ती।ब्लाक सभागार में सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों,क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ला ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से जनता के पास पहुंचे।इसके लिए सरकार कृत संकल्प है। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत के समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। विधायक ने ग्राम प्रधानों से विशेष आग्रह किया कि पंचायतों को मिलने वाले सरकारी धन का बंदरबांट न होने पाए नहीं तो सरकार द्वारा प्रतिनिधियों तथा भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा प्रधानों के सम्मान समारोह को भाजपा के जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुंचे तथा उसका लाभ मिले यह भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य है। समारोह को पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों को दी तथा उसके संचालन हेतु बताया। कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख राम शंकर यादव, प्रमुख प्रतिनिधि भोला निषाद,शिव प्रसाद तिवारी,मंडल अध्यक्ष मोहन मोदनवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पीपी पांडे द्वारा किया गया। इस अवसर पर सर्वदेव दुबे,राम सिंगार ओझा,सुनील पांडेय विधायक प्रतिनिधि, विनीत तिवारी,चंद्र किशोर व्यापार मंडल अध्यक्ष,रामजीत यादव प्रधान,यस पी मिश्र प्रधान,राम सागर यादव, मधुबन दास,इंद्र देव मिश्र,लालजी तिवारी,मनीष चौधरी प्रधान संघ अध्यक्ष समेत सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधान उपस्थित रहे।


