ट्रेलर में ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर,तीन घायल
बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्थित खजुहा गांव के पास बुधवार को भोर में हाईवे पर खड़ी ट्रेलर में पीछे से एक ट्रक के घुस जाने से तीन लोगों को गंभीर चोटे आई है।
बता दे बुधवार को भोर में 5: 30 बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा गांव के पास नेशनल हाईवे पर सड़क के किनारे एक गिट्टी नदी ट्रेलर गाड़ी खड़ी थी। जिसमें पीछे से फैजाबाद की तरफ से गुवाहाटी जा रही एक ट्रक पीछे से घुस गई, ऐसे में पीछे ट्रक में सवार तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है वही मौके पर लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि पूरे आस-पास के गांव में जोर से आवाज सुनाई दी। वही टक्कर में ट्रक का आगे का पूरा केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उनका प्राथमिक इलाज कर उन्हें जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया है।

