औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कर्मचारियों का कटा बेतन
बस्ती।बस्ती जिले में सीडीओ डॉ0राजेश प्रजापति ने विकास भवन का निरीक्षण किया।इस दौरान अनुपस्थित पाए 16 कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति की गई है। निरीक्षण में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के वरिष्ठ सहायक सत्येंद्र कुमार यादव,कार्यालय सहायक पुजारी दुबे, विवेक त्रिपाठी व शिवांग शुक्ला, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के चतुर्थ श्रेणी राम जियावन, वाहन चालक खलील, डीपीआरओ कार्यालय में सहायक विकास अधिकारी बृजेश कुमार त्रिपाठी, सुभाष चंद्र मौर्या व गिरिजेश सिंह राठौर, सहकारिता में सहकारी पर्यवेक्षक सुधांशु श्रीवास्तव, पशुपालन विभाग में सहायक लेखाकार हरिश्चंद्र शुक्ला, कार्यालय सहायक विजय कुमार श्रीवास्तव, सहायक दयानंद सिंह व शिवकुमार सिंह, मत्स्य पालन विभाग में सहायक दिनेश प्रताप सिंह, समाज कल्याण में वाहन चालक मैनुद्दीन अनुपस्थित पाए गए।

