बस्ती : कप्तानगंज में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत




कप्तानगंज।बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे पर पिकौरा सानी के पास और तेज रफ्तार की वाहन चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। वही बाइक पर पीछे बैठा एक अन्य युवक घायल हो गया है जिसका इलाज कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है



बता दें बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा सानी गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक सवार के ट्रक के चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई । मृतक गोरखपुर का निवासी बताया जा रहा है वह अयोध्या दर्शन के लिए मोटरसाइकिल से निकला था, वहीं अयोध्या से दर्शन करके लौटते समय कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित पिकौरा सानी गांव के पास ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई वही मौके पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भिजवा दिया है । 
वही प्रभारी निरीक्षक थाना कप्तानगंज बृजेश सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक दर्शन करके अयोध्या से लौट रहे थे जिसमें से गोरखपुर जनपद के रामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बगहा बाबा निवासी हिमांशु दुबे मोटरसाइकिल चला रहा था तथा पीछे शिवम सिंह पुत्र मानवेंद्र सिंह निवासी गोरखपुर बैठा था ट्रक की चपेट में आने से शिवम दुबे की मौके पर ही मौत हो गई वही शिवम सिंह का कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.