एनएएचआई की लापरवाही से हाइवे पर लगा कूड़े का अंबार
बस्ती संवाददाता
![]() |
| कप्तानगंज बाजार में हाईवे |
बस्ती जनपद के कप्तानगंज बाजार में हाईवे पर एनएचआई की लापरवाही से कूड़े का अंबार लगा हुआ है एन एच आई के कर्मचारी पिछले काफी दिनों से सड़कों पर सफाई नहीं किए थे ऐसे में मंगलवार को जब सफाई की गई तो सड़क पर कूड़े का ढेर लग गया, वहीं देर शाम तक सफाई के चलते एन एच आई के कर्मचारी कूड़े को हटा नहीं सके, रात भर कूड़ा सड़क पर पड़ा रहा ऐसे में दुर्घटना की संभावना बनी हुई है, बता दे हाईवे से सड़क के किनारे से तमाम बाइक सवार तेज रफ्तार से फर्राटा भरते रहते हैं ऐसे में अगर कोई ट्रक वाला उन्हें साइड मार दे तो वे उस कूड़े पर मोटरसाइकिल सहित जाने को विवश हो जाते हैं ऐसे में कूड़े पर बाइक का पहिया चढ़ने से एक बड़े हादसे की संभावना बनी हुई है वहीं एनएचआई के जिम्मेदार मामले से बिल्कुल अनजान बने हुए हैं जिससे कभी भी एक बड़ी दुर्घटना घट सकती है ।

