मोटरसाइकिल भिड़ंत में आधा दर्जन हुए घायल

 मोटरसाइकिल भिड़ंत में आधा दर्जन हुए घायल

रिपोर्ट- राजेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी  उत्तर प्रदेश

अलीगढ़। अलीगढ मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर कोतवाली इगलास की चौकी तोछीगढ़ से महज कुछ ही दूरी पर दो बाइक सवारों मे हुई जोरदार भिड़ंत जिसमें 5 व्यक्ति व एक बच्चा हुए गंभीर रूप से घायल, सभी घायलों को जिला अस्पताल किया रेफर, घटना इगलास कोतवाली के इगलास हाथरस रोड की बताई जा रही है। वही घायलों में हरिओम पुत्र साहब सिंह, निधि पुत्री हरिओम सिंह, निवासी गोरई, प्रिया पुत्री अशोक कुमार निवासी खैर और विजय पुत्र गौतम सिंह निवासी कजोरिया सादाबाद बताए जा रहे है। आपको बतादे मोटरसाइकिल हौंडा साइन और स्पेलन्दर आपस में भिड़ंत के दौरान घायलों को तत्काल उपचार के लिए वहाँ मौजूद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उपचार हेतु भिजवाया। ग्रामीणों द्वारा घटना स्थल से डायल 108 एंबुलेंस और डायल 112 नंबर पर कॉल की परंतु समय से न पहुँचने व घायलों को समय से इलाज न मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों ने मसक्कत कर काफ़ी समय बीत जाने के बाद रोड पर चलते प्राइवेट वाहनों से उपचार हेतु इगलास स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वही घायलों की गंभीरता को देखते हुए एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना स्थल से गुजर रहे राहगीर पुष्पेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक गाड़ी इगलास की तरफ से तेज गति से आ रही थी तो वहीं दूसरी गाड़ी हाथरस की तरफ से आ रही थी दोनों में जोरदार भिड़ंत होने के बाद चीख-पुकार मच गई वहीं खेतों में काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़े और घायलों को तत्काल उपचार करने के लिए डायल 112 पर कॉल की परंतु समय से ना पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा घायलों को उपचार हेतु इगलास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया गया। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि समय से एंबुलेंस के ना आने की वजह से उनमें काफी नाराजगी देखी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.