1 अगस्त से 15 अगस्त तक स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत गांव में हो रही है सफाई
कप्तानगंज,बस्ती। विकासखंड कप्तानगंज के कई गांव में एक साथ बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों का एक समूह स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत साफ सफाई में लगा हुआ है। प्रशिक्षु एसडीएम/बीडीओ कप्तानगंज अतुल आनंद के निर्देश के क्रम में बड़ी संख्या में सफाई कर्मी कौड़ीकोल,परसपुरा,पोखरा,रमवापुर कला सहित अन्य गांव में जाकर सफाई कार्य किए हैं।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत पगार सहित अन्य गांवों में सफाई का कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें विकासखंड कप्तानगंज के कई सफाई कर्मचारी एक साथ गांव में जाकर सफाई कार्य में लगे हुए हैं।
हालांकि कल 15 अगस्त के अवसर पर गांव में सफाई कार्य होने से लोगों में प्रसन्नता है।विद्यालय परिवार से बात करने में पता चला कि 15 अगस्त के अवसर पर विद्यालय सहित अन्य सरकारी संस्थानों में कई सफाई कर्मियों द्वारा साफ सफाई की जा रही है।

