कप्तानगंज में जिओ ने सभी सामानों के लिए खोला मार्ट
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीदी में बेहतर सुविधा
कप्तानगंज,बस्ती।जिले के कप्तानगंज बाजार में जिओ डिजिटल मार्ट का शुभारंभ हुआ।
बता दें कि भारत मे रिलायंस की जिओ सर्विस किसी नाम की मोहताज नही है।जिओ ने सभी क्षेत्रों में अपना विस्तार किया इसी क्रम में जिओ ने जिओ डिजिटल मार्ट का संचालन किया।जिसमे सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की खरीददारी आसानी से की जा सकती है,जिओ का दावा है कि इसके उपकरण बाजार के दामो से सस्ते होंगे। ऐसे में कप्तानगंज बाज़ार में जिओ डिजिटल मार्ट का उद्घाटन नाग पंचमी के दिन शुक्रवार को हुआ है।
इस अवसर पर अमित चतुर्वेदी,प्रखर सिंह (अर्ध सैनिक बल ढाबा),प्रेम प्रकाश पाठक,दीपक गुप्ता आदि ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीदारी की।


