डायल 112 की टीम ने 1090 व पिंक सेवा का पंपलेट बांटकर किया जागरूक

डायल 112 की टीम ने 1090 व पिंक सेवाओं का पंपलेट बांटकर किया जागरूक


मुंडेरवा,बस्ती।उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन में "डायल 112" की पुलिस टीम द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है।


बताते चलें कि बस्ती जिले के सभी थानों में डायल 112 की टीम द्वारा महिलाओं को पिंक सेवा एवं महिला हेल्पलाइन 1090 के विषय मे जागरूक किया जा रहा है।

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के डायल 112 के हेड कांस्टेबल उज्ज्वल कुमार मिश्र व पायलट अजय कुमार ओझा द्वारा क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक किया। कांस्टेबल उज्ज्वल मिश्र ने स्थानीय भाषा का प्रयोग करते हुए सरलता से लोगों को जागरूक किया।उन्होंने जागरूकता के दौरान बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस में महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पीआरवी भी चल रही है जिसका उपयोग महिलाओं द्वारा किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.