कप्तानगंज,बस्ती। राष्ट्रीय राजमार्ग 28 के हरैया थाना क्षेत्र के महराजगंज भारतीय स्टेट बैंक के 4 गाड़ियां आपस में टकरा गई।
बतातें चलें कि महाराजगंज कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक के सामने चल रही ट्रेलर के आगे अचानक एक कार आ जाने से एक दूसरे के बचाने के चक्कर में 04 गाड़ियां आपस में भिड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार उक्त घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली। हालांकि आपस में भिड़ी कारों में हल्की-फुल्की खरोच आई। पुलिस व स्थानीय लोगों ने सभी गाड़ियों को वहां से किनारे कराया एवं लोगों के बारे में जानकारी लेकर सभी गाड़ियां गाड़ियों को दिया।


