जिलाधिकारी के निर्देश पर 16 अगस्त से 20 अगस्त के बीच होगा पुनः मोहल्ला क्लास का निरीक्षण

जिलाधिकारी के निर्देश पर 16 अगस्त से 20 अगस्त के बीच होगा पुनः मोहल्ला क्लास का निरीक्षण


बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ला ने जारी किया आदेश


पूर्व के निरीक्षण में मोहल्ला क्लास में शिथिलता पाए जाने पर सैकड़ों शिक्षकों पर हुई थी कार्यवाही


बस्ती। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के निर्देश के क्रम में मिशन प्रेरणा के तहत ई-पाठशाला के अंतर्गत मोहल्ला क्लास के सघन निरीक्षण के लिए आदेश जारी किया गया है।

बताते चलें कि बस्ती जिले में पिछले सप्ताह मोहल्ला क्लास का अधिकारियों ने गहन निरीक्षण किया था। जिसमें जनपद के 539 विद्यालयों में मोहल्ला क्लास का सुचारू रूप से संचालन न किए जाने पर अध्यापकों का 1 दिन का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया था।ऐसे में कार्य में लापरवाही को देखते हैं जिलाधिकारी ने पुनः बस्ती बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल को 16 अगस्त से 20 अगस्त के बीच मोहल्ला क्लास के निरीक्षण के लिए निर्देशित किया है। जिसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को संबंधित विभाग का आदेश जारी करते हुए कहा है कि मोहल्ला क्लास के संचालन में कोविड-19 प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए प्रेरणा साथी का सहयोग लेकर मोहल्ला क्लास का बेहतर संचालन करें।

उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक द्वारा ग्राम प्रधान,विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों एवं अभिभावकों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त करते हुए मोहल्ला कक्षाओं के संचालन के लिए सार्वजनिक स्थान जैसे पंचायत भवन,ग्राम सचिवालय,खेल का मैदान आदि का उपयोग करें तथा मोहल्ला क्लास के संचालन के समय बच्चों को दूर-दूर बैठा कर पठन-पाठन कराया जाए एवं उत्तर प्रदेश सरकार से प्राप्त शैक्षणिक सामग्री बच्चों, अभिभावकों एवं प्रेरणा साथी के साथ साझा किया जाए। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मोहल्ला क्लास के संचालन में कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन करना सुनिश्चित किया जाए। बच्चों को शिक्षण योजना के अनुसार गतिविधियां कराई जाए तथा उनकी दिनचर्या से संबंधित क्रियाकलाप,विषय वस्तु पर आधारित कार्य,अभ्यास कार्य आदि कराए जाएं तथा उसका डॉक्यूमेंशन भी किया जाए। विद्यालय के सभी शिक्षकों द्वारा गांव में शिक्षण कार्य के बाद विद्यालय आकर प्रतिदिन के कार्य की प्रक्रिया,समस्याओं पर चर्चा करके अगले दिन और बेहतर कार्ययोजना के साथ शिक्षण कार्य किया जाए। शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई ई-लर्निंग सामग्री,पोस्टर्स व दूरदर्शन पर प्रसारित शैक्षणिक सामग्री तथा वीडीओ के साथ-साथ बच्चों की पाठय पुस्तकों एवं अन्य पुस्तिकाओं को शिक्षण कार्य में सम्मिलित करते हुए मोहल्ला क्लास का संचालन किया जाए। जिन अभिभावकों द्वारा बच्चों को मोहल्ला क्लास की कक्षाओं में नहीं भेजा जा रहा है अथवा उन्हें अनियमित रूप से भेजा जा रहा है, ऐसे परिवार को चिन्हित करते हुए होम- विजिट कर उनकी काउंटिंग करते हुए मोहल्ला कक्षाओं में बच्चों की प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाए।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.