केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का ई0वीरेंद्र कुमार मिश्र ने किया भव्य स्वागत

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का ई0वीरेंद्र कुमार मिश्र ने किया भव्य स्वागत

कप्तानगंज,बस्ती। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के बस्ती में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता जोश से लबरेज दिखे और जगह-जगह फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। विधानसभा कप्तानगंज के महराजगंज पुलिस बूथ के सामने नरायनपुर तिवारी चौराहे पर वरिष्ठ समाजसेवी इंजीनियर बिरेंद्र कुमार मिश्र ने भारी हुजूम के साथ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान रथ पर सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी,जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला,विधायक हरैया अजय सिंह सहित दर्जनों शीर्ष नेता मौजूद रहे। चौराहे पर दोपहर से ही भारी संख्या में समर्थकों के साथ समाजसेवी इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र मौजूद रहे और उत्साहित कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। इस मौके पर भाजपा नेता राजेश तिवारी, सुनील सिंह,भगवान बक्स सिंह, सुखराम गौंड,देव कांत मिश्रा, गुड्डू तिवारी हर्षित चतुर्वेदी, सूरज राजभर सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.