जांच परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा बंद मिला भेजा गया नोटिस

 जांच परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा बंद मिला भेजा गया नोटिस

 


प्रथम पाली के लिए बस्ती में कुल 8 केंद्र ओर दूसरी पाली के लिए सात केंद्र बना गए है। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी को कोविड गाइड लाइन का पालन परीक्षा संपन्न कराना था। ओर डिस्टेंसिग के साथ सभी परीक्षार्थियों को गेट के अंदर प्रवेश करना था। परीक्षा सुचारू रूप से कराने के लिए अफसरों की टीम भ्रमण कर रही थी।

कप्तानगंज बस्ती : सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्री हरि बहादुर श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय परिसर के स्थित निगरानी केंद्र से शनिवार को सुबह परीक्षा को आनलाइन चेक कर रहे थे । इस दौरान जिले के परीक्षा केंद्रों पर अनियमितताएं देखने को पाया। कुलपति ने परीक्षा के दौरान कैमरा के साथ वायस रिकार्डिंग बंद पाया।तत्काल महाविद्यालय को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण की मांग 

कुलपति ने 4 परीक्षा केंद्रों को शनिवार के आयोजित सुबह की पाली की परीक्षा के सीसीटीवी फोटो विश्वविद्यालय में प्रस्तुत करने के लिए कहा है। आठ बजे कुलपति ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में बने वार्षिक परीक्षा 2021 के निगरानी केंद्र में पहुंचकर संबद्ध महाविद्यालयों में चल रही परीक्षा निष्पक्ष तरीके से हो जिसके लिय अवलोकन किया। जिसमे महाराजगंज, बस्ती और बलरामपुर जिले के कुछ परीक्षा केंद्रों पर अनियमितताएं देखी गई। श्री कुलपति ने उन साथी परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्ष को तत्काल फोन करके शुचिता पूर्ण और नकल रहित परीक्षा कराने का निर्देश दिया। विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों को भी तत्काल उन परीक्षा केंद्रों पर भेजा गया। बलरामपुर जिले में कुछ येसा मामला सामने आया जिसमें महाविद्यालयों में सामूहिक नकल की सूचना मिलने पर कुलपति ने स्वत: संज्ञान लेते हुए उन परीक्षा केंद्रों पर स्थाई रूप से विश्वविद्यालय द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया है। विश्वविद्यालय द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षक ने महराजगंज में 2 छात्राओं को नकल सामग्री के साथ पकड़ा और तुरंत उन्हें रस्टिकेट किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.