बस्ती:मोहल्ला क्लास की जांच करने पहुंचे अधिकारी
परिषदीय विद्यालय के अध्यापकों द्वारा चलाया जा रहा मोहल्ला क्लास
सरकार की मंशा बच्चों की पढ़ाई न हो बाधित
बस्ती। जिले के सभी ब्लाकों में ई-पाठशाला के तहत मोहल्ला क्लास का संचालन किया जा रहा है।
बता दें कि पूर्व में जिलाधिकारी बस्ती के निर्देश के क्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ला ने मोहल्ला क्लास न चलाने वाले अध्यापकों के ऊपर कार्यवाही की थी। जिसको लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पुनः 16 से 20 के बीच मोहल्ला क्लास की जांच करने का निर्देश दिया था। देखा गया कि परिषदीय विद्यालय के अध्यापकों द्वारा मोहल्ला क्लास का बेहतर संचालन किया जा रहा है। हालांकि जांच टीम के अधिकारी निरीक्षण कार्य में लगे हैं। मोहल्ला क्लास के संचालन में विभाग द्वारा बनाए गए प्रेरणा साथी काफी सहयोग दे रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई कोविड-19 के कारण करीब डेढ़ वर्ष से बाधित है। जिसको संज्ञान में लेते हुए। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मोहल्ला क्लास चलाने की व्यवस्था की। उन्होंने प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिया कि परिषदीय विद्यालयों में मोहल्ला क्लास चलाकर बच्चों को पढ़ाया जाए, जिससे उनका पढ़ाई में मन लगा रहे, ऐसे में विकास खण्ड कप्तानगंज के कई विद्यालयों का निरीक्षण के दौरान देखा गया कि अध्यापकों द्वारा मोहल्ला क्लास चलाया जा रहा है।

