डीपीआरओ ने किया पंचायत भवन का निरीक्षण

डीपीआरओ ने किया पंचायत भवन का निरीक्षण


कप्तानगंज,बस्ती।जिले के कप्तानगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत पगार में बने नवनिर्मित पंचायत भवन का डीपीआरओ बस्ती शिव शंकर सिंह निरीक्षण किया।


बताते चलें कि विकासखंड कप्तान ग्राम पंचायत पगार में बुधवार की सुबह करीब 10:00 बजे पहुंचे डीपीआरओ शिवशंकर सिंह व जिला समन्वयक राजा शेर सिंह ने प्राथमिक विद्यालय पगार पहुंचकर वहां की साफ सफाई एवं शौचालय के विषय में जानकारी ली, उन्होंने विद्यालय की अध्यापिका श्रेया मिश्रा से गांव में चल रहे मोहल्ला क्लास के विषय में भी जानकारी ली। साथ ही पहुंचे ग्राम विकास अधिकारी कमलेश साहू से ग्राम पंचायत भवन निर्माण की स्थिति की जानकारी लेते हुए पूछा कि अब तक यह कार्य पूरा क्यों नहीं किया गया जो भी कार्य में बचा है उसको 1 सप्ताह के अंदर पूरा कराने का निर्देश दिया। 

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने गांव की साफ सफाई का हाल जाना। गांव में तैनात दोनों सफाई कर्मी भीमसेन व अकालमती को गांव में बेहतर साफ सफाई के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत सहज राम,राजेश कुमार,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशीष कुमार वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य राम वृक्ष सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.