बस्ती।युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप तिवारी के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई।
बताते चलें कि राष्ट्रीय राजमार्ग 28 के हरैया चौराहे से कप्तानगंज ब्लाक तक युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली।
युवा संघ के सदस्यों ने हरैया से मोटरसाइकिल पर तिरंगा यात्रा निकालकर आम जनमानस को अमन व शांति का संदेश दिया। इस अवसर पर युवा संघ के सदस्यों ने भारत माता की जय,बंदेमातरम का उद्घोष करते हुए हरैया से कप्तानगंज की मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा का संचालन किया।
वार्ता के दौरान युवा संघ के अध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने बताया कि प्रतिवर्ष तिरंगा यात्रा निकाली जाती है। इसी क्रम में इस वर्ष भी तिरंगा यात्रा निकाली गई।जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग किया।उन्होंने आम जनमानस से अपील किया कि देश की अखंडता को कायम रखने के लिए हम सभी का दायित्व बनता है कि 15 अगस्त, 26 जनवरी एवं शहीद दिवस आदि अवसरों पर हम सब देश पर अपनी जान न्योछावर करने वाले शहीदों को याद करें एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करें।
तिरंगा यात्रा में युवा संघ के अंकित मिश्र,आदित्य,राजवीर, अखिलेश उपाध्याय,केएल तिवारी, अवधेश पाठक गुरुजी, चंद्र प्रकाश तिवारी,चन्द्र प्रकाश मिश्र,अंबरीश ओझा, विवेक मिश्रा,बद्री विशाल सिंह,राजवंत पांडेय,बब्बू शुक्ला, अर्जुन पंडित, राजन त्रिपाठी, शिवांग त्रिपाठी, सूरज शुक्ला, राजा शुक्ला, उमंग पांडेय, रवि शंकर पाण्डेय, सत्यम मिश्रा, बृजेश उपाध्याय, प्रशांत मिश्रा सहित अन्य युवा सम्मलित हुए।


