शान से फहराया गया तिरंगा,देशभक्तों की याद में श्रद्धा सुमन अर्पित
सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर भारत की शान तिरंगा का हुआ ध्वजारोहण
कप्तानगंज,बस्ती। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर तिरंगा झंडा फहराया गया।
बताते चलें कि अंग्रेजों की गुलामी के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत देश आजाद हुआ था। कई देशभक्तों के शहीद होने के बाद इस अवसर को देखने का अवसर मिला है। चंद्रशेखर आजाद,भगत सिंह,सुखदेव सहित बड़ी संख्या में देशभक्तों की सहादत का परिणाम है कि आज भारत देश पूर्णतः आजाद हो गया है।
भारत देश में लाल किले पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने झंडारोहण करते हुए अमन व शांति का संदेश दिया।
इसी क्रम में जिले के कप्तानगंज विकासखंड के बीआरसी कप्तानगंज,UPS नकटीदेई,प्राथमिक विद्यालय पगार, लहिलवारा,परसपुरा,पोखरा,बरहटा,मेढ़ऊआ,मदनपुरा सहित सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर झण्डारोहण हुआ।


