पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि

बस्ती।विधानसभा कप्तानगंज के महराजगंज नरायनपुर हनुमान गढ़ी मन्दिर पर समाजसेवी इंजीनियर वीरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।


श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मुख्यमंत्री को याद करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का मंदिर आन्दोलन मे अहम भूमिका रही है। श्री सिंह की राजनीति  छवि साफ सुथरी थी। उनके द्वारा  किये गये कार्यो से उन्हें हमेशा लोग याद करेंगे। श्री मिश्र ने कहा कि हमें सिंह के आचरण से सीख लेने के साथ उनके विचारो को ध्यान में रखने का संकल्प लेना चाहिए श्रद्धांजलि सभा में राजेश तिवारी,अनिल उपाध्याय,शिवम् तिवारी,गुड्डू तिवारी,अभिषेक त्रिपाठी, पंकज पटेल, सरदार खान,विनोद गुप्ता,धरम गुप्ता, गुड्डू कसौधन, विवेक चौधरी,रमेश यादव,हरीराम गुप्ता,प्रिंस मिश्र ,उमेश चंद्र मिश्र,सूरज तिवारी आदि सैकडों लोग उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.