आज होगी पीईटी की परीक्षा,जिले के 61 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में कराई जाएगी परीक्षा
प्रथम पाली 10:00 से 12:00 तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा 3:00 से 5:00 के बीच में होगी
बस्ती।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा पीईटी परीक्षा 2021 का आयोजन 24 अगस्त को दो पालियों में किया गया है। जिले में कुल 61 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, प्रथम पाली की परीक्षा 10:00 से 12:00 तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा 3:00 से 5:00 तक आयोजित की गई है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के निर्देश पर जिलाधिकारी द्वारा तीन से चार परीक्षा केंद्रों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रत्येक परीक्षा केंद्र जहां 01 से 500 से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे,वहां एक सहायक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, तीन से चार परीक्षा केंद्रों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और दो से तीन परीक्षा केंद्रों पर क्लस्टर हेड को नामित किया गया है। परीक्षा को सकुशल शुचितापूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न कराए जाने के लिए जिले को 04 जोनों में बांट दिया गया है। जिसमें जोनल मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं।


