धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार
बहनों ने भाई को राखी बांधकर की दीर्घायु होने की कामना
बस्ती।रविवार को भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षा बंधन पूरे देश मे बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
बतातें चले कि सावन मास के समाप्त होते ही पूर्णिमा को भाई बहन के प्रेम का प्रतीक पवित्र त्योहार रक्षाबंधन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पूरे प्रदेश के सभी बाजारों में रंग बिरंगे रक्षाबंधन से दुकानें सजी हैं। बाजारों में रक्षाबंधन के साथ मिठाई की दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिली।
बस्ती पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिसकर्मियों द्वारा कस्बे का भ्रमण कर आमजनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गया। बाजारों में चौराहे चौराहे पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में तैनात दिखी। जिले की बड़ी संख्या में महिला कांस्टेबलों ने यातायात के नियमों का पालन करने वाले नागरिकों को रक्षाबंधन बांधकर सुरक्षा का भरोसा दिलाया एवं अपील किया कि यातायात के नियमों का पालन करें।
बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षाबंधन बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना की एवं भाइयों ने उनकी सुरक्षा का बचन देते हुए उपहार भेंट किया।

