रक्षाबंधन त्यौहार पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात दिखी पुलिस
महिला कांस्टेबल ने राखी बांधकर दिलाया सुरक्षा का भरोसा
बस्ती। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त दिखाई दे रही है। वही महिला कांस्टेबल गायत्री एवं रिंकी सहित पीआरडी रीता देवी ने आज के दिन चालान न काटकर कप्तानगंज चौराहे पर लोगों को रक्षाबंधन बांधकर सुरक्षा का भरोसा दिलाया एवं यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की।
चौराहे पर भीड़ भाड़ को देखते हुए उप निरीक्षक अनस अख्तर,कांस्टेबल नवनीत कुमार हरिश्चंद्र यादव सतीश राय आदि मार्च करते दिखाई दिए।



