स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दूधिया रोशनी से नहाया इंदिरा भवन

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दूधिया रोशनी से नहाया इंदिरा भवन

कप्तानगंज,बस्ती।देश के 75 में स्वतंत्रता दिवस(अमृत महोत्सव) की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को कप्तानगंज स्थित इंदिरा भवन दूधिया रोशनी से जगमग हो गया। इंदिरा भवन शनिवार की शाम को दूधिया रोशनी के चलते अनोखी छटा बिखेरता दिखा,जो फोरलेन से गुजरने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

गौरतलब है कि कप्तानगंज फोरलेन से सटे इंदिरा भवन से कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय एनजीओ के संचालन के साथ समाज में कुछ बेहतर करने की दिशा में लोगों को प्रेरित किया जाता है। जहां जिंदल फ्लैग फाउंडेशन की प्रेरणा से स्वनिर्मित राष्ट्रीय ध्वज भी लगाया गया है। जो इंदिरा भवन दिव्यता को प्रदर्शित करता है। 

बताते चलें अंग्रेजों की लंबी गुलामी के बाद भारत ने आखिरकार 15 अगस्त 1947 को आजाद हवा की सांस ली थी और आजाद सुबह का सूरज देखा था हालांकि इस सूरज के बंटवारे के जख्म की लाली भी थी।    बंटवारे के बाद मिली आजादी उसी के साथ ही दंगे और संप्रदायिकता का दर्द भी देखा था। इंदिरा फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती ज्योति पांडेय ने बातचीत के दौरान बताया कि मेरा परिवार पूर्व से ही शिक्षाविद् रहा है। मेरे ससुर स्व0 हरिहर प्रसाद पांडेय कप्तानगंज स्थित इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य थे। उनका सपना था कि इंदिरा भवन को विकसित कर समाज को नई दिशा देने के साथ बड़े पैमाने पर नाम दिया जाए। मेरे पति अजय पांडेय भी पूर्व निजी सचिव संसद भवन नई दिल्ली रहे हैं। पूर्व निजी सचिव के अनुभव और मार्ग दर्शन से समाज की दिशा में कुछ नया करने के लिए उनके द्वारा हमेशा प्रेरणा मिल रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.