बस्ती:इंदिरा भवन पर हुआ झंडारोहण,हाइवे देवदूत कहे जाने वाले प्रमोद ओझा ने किया ध्वजारोहण
कप्तानगंज बस्ती। कप्तानगंज के पिकौरा सानी स्थित इंदिरा भवन पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया जो आकर्षण का केंद्र रहा। स्थानीय लोगों की माने तो यह जिले का काफी ऊंचा झंडा बताया जा रहा है। यह झंडा जिंदल फ्लैग फाउंडेशन आफ इंडिया की प्रेरणा से लगाया गया है।
बताते चलें कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कप्तानगंज के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों पर जिम्मेदारों की तरफ से ध्वजारोहण किया गया। पिकौरा सानी स्थित इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज कप्तानगंज के पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय हरिहर प्रसाद पाण्डेय जी के इंदिरा भवन पर भी राष्ट्रीय गान के साथ नेशनल फ्लैग राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण पूर्व निजी सचिव राज्य सभा सांसद नई दिल्ली रहे अजय कुमार पाण्डेय एवं सड़क हादसे में सैकड़ों घायलों की जिंदगी बचाने बाले हाइवे के देवदूत मानें जाने वाले पत्रकार प्रमोद ओझा द्वारा किया गया। जिंदल फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की प्रेरणा से इंदिरा भवन पर फहराया गया तिरंगा जिले का दूसरा और काफी ऊंचा और आकर्षक बताया जा रहा है।
ध्वजारोहण के अवसर पर संजय पांडेय,वृजेश तिवारी, आशुतोष पाठक,डा0 नीरज,अजय प्रजापति,दीपू गुप्ता,विरेन्द्र शर्मा,अनिल वर्मा,राम आशीष यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

