लखनऊ के एसजीपीजीआई में ली अंतिम सांस
लख़नऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का इलाज के दौरान पीजीआई लखनऊ में निधन हो गया।
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने 89 बरस की आयु में अंतिम सांस ली। काफी लंबे समय से बीमार चल रहे कल्याण सिंह का इलाज लखनऊ के एसजीपीजीआई में चल रहा था शनिवार की देर शाम अस्पताल में उनका निधन हो गया।
कल्याण सिंह पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री वर्ष 1991 में बने और दूसरी बार यह वर्ष 1997 में मुख्यमंत्री बने थे। उत्तर प्रदेश के प्रमुख राजनैतिक चेहरों में एक माने जाते थे।

