समूह की बैठक में चुने गए पदाधिकारी

समूह की बैठक में चुने गए पदाधिकारी

यूपी,बस्ती। कप्तानगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत कौडीकोल खुर्द स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बैठक कर चर्चा की कि ग्राम पंचायत में बने 6 समूह को जोड़कर एक संगठन बनाया जाए।

सीनियर महिला किरण देवी, प्रमिला और समूह सखी मिसिला देवी के उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने निर्णय लिया कि ग्राम संगठन का नाम हौसला प्रेरणा ग्राम संगठन रखा जाय। समूह की महिलाओं ने संगठन बनाकर पदाधिकारियों का चयन किया।

जिसमे अध्यक्ष सविता,उपाध्यक्ष कौशल्या,सचिव अंजू देवी,उपसचिव मालती देवी,कोषाधक्ष शकुन्तला देवी को उपरोक्त पदों पर मनोनीत किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रधान रणजीत कुमार,संदीप,मायाराम ,सुदामा देवी,रीना ,सुनीता,माया देवी,पुष्पा देवी सहित अन्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.