नारी शक्ति:लड़कियां डरकर भागे नहीं, बल्कि डर को भगाएं
पंडित चतुर्भुज विमला देवी इंटर कालेज कप्तानगंज में महिला सशक्तिकरण के तहत कार्यक्रम का आयोजन
यूपी,बस्ती। कहीं जाते जाते समय रास्ते में कोई परेशान करे तो माता-पिता से जरूर बताएं,वरना आज की चुप्पी कल की बड़ी मुसीबत बन जाएगी।
सहकर्मियों से उचित और मर्यादित व्यवहार करें,काम के अलावा अनावश्यक चीजों से परहेज करें।
यह कहना है महिला थानाध्यक्ष भागवंती पांडेय का।
पंडित चतुर्भुज तिवारी विमला देवी इंटर कॉलेज नकटीदेई कप्तानगंज में मिशन नारी शक्ति कार्यक्रम को बतौर अध्यक्ष संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि रास्ते में असामाजिक तत्वों के फब्तियां कसने पर तुरंत 1090 पर फोन करें, अपनी फोटो लाइक बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट से बचें। खुद को शारीरिक श्रम व्यायाम और संतुलित भोजन करके मजबूत और स्वस्थ रखें, कोई आप को स्पर्श करें तो गुड टच और बैड टच पर विचार करें। बैड टच का तत्काल विरोध करें ,परिवार में किसी प्रकार का शोषण हो रहा है तो उसे भी एक सीमा से ज्यादा बर्दाश्त ना करें। उन्होंने कहा जमीन,पटीदारी के झगड़े समाधान के लिए पुलिस को बताए। सुनसान रास्ते में किसी के पीछा करने या किसी खतरे की आशंका होने पर मोबाइल की लोकेशन ऑन रखें और पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करें। नारी सशक्त होगी तो समाज सशक्त होगा यह ध्यान सदैव रखें।
गायत्री परिवार बस्ती की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रबंधक अनिल तिवारी, प्रधानाचार्य राजेश मिश्रा,रामनाथ विश्वकर्मा, जगराम,नेहा, शिखा आदि मौजूद रहे।
खबर-साभार/बृजेश तिवारी



