(आनन्द धर द्विवेदी)
सेवानिवृत्त हुए लेखपाल उदय राज वर्मा
यूपी,बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले उदय राज वर्मा गुरुवार को सेवानिवृत्त हुए लोगों ने उनके द्वारा किए गए कार्यों का प्रशंसा की।
वर्ष 1981 में उदय राज वर्मा लेखपाल के पद पर चयनित होकर देवरिया जिले के रामकोला क्षेत्र में नियुक्त किए गए। जिसके बाद से वह लगातार अच्छे कार्यों के लिए जाने जाते थे। तीन बार उनको आपदा के समय अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित भी किया जा चुका है, बस्ती में डीएम रह चुकी रोशन जैकब भी उनको सम्मानित कर चुकी है। बर्ष 1989-90 से बस्ती जिले के हरैया सहित अन्य तहसीलों में अपने पद का निर्वहन कर चुके हैं। आज उनके सेवानिवृत्त होने पर लोगों ने उनके होने पर लोगों ने उनके कार्यों की प्रशंसा कर रहे हैं। लोगों का मानना है जिस तरह वह बाढ़ के समय बाढ़ ग्रस्त गांवों में जाकर पीड़ित परिवार लिए हर संभव मदद करते थे। वह काबिले तारीफ था।

