जेडी कन्या इंटर कॉलेज पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं साइकिल वितरण का आयोजन
कप्तानगंज,बस्ती। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जे0डी0 कन्या इंटर कॉलेज बिशनपुरा दुबौलिया में निशुल्क स्वास्थ शिविर व गरीब छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे समाजसेवी इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले बापू आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं और कल भी जिंदा रहेंगे लाल बहादुर शास्त्री जी प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी थे जिन्हें देश भी नहीं विदेशों में भी सम्मान मिलता था।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक राकेश दूबे, भाजपा नेता राजेश त्रिपाठी, सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे। स्वास्थ शिविर में चिकित्सकों की ओर से निशुल्क नेत्र परीक्षण के अलावा मरीजों को दवा वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन समाजसेवी इंजीनियर बिरेंद्र कुमार मिश्र ने किया साथ ही गरीब और बेहतर अंक अर्जित करने वाली छात्राओं को निशुल्क साइकिल भी वितरित की गई
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के शिक्षकों के साथ तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



