भाजपा प्रदेश प्रवक्ता का महराजगंज में हुआ भव्य स्वागत

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता का महराजगंज में हुआ भव्य स्वागत

कप्तानगंज, बस्ती। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का लखनऊ से गोरखपुर जाते समय समाजसेवी इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र के समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान श्री मिश्र के समर्थक जोश से लबरेज दिखे।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री तिवारी ने कार्यकर्ताओं के उत्साह बर्धन में कहा कि 2020 में प्रचंड बहुमत से फिर भाजपा की सरकार बनाएगी। मौजूदा सरकार सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने का काम कर रही है। सरकार की हर जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। विकास के बदौलत सरकार में रहेगी।

स्वागत में प्रमुख रूप से समाजसेवी इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र के पुत्र देवकांत मिश्र, अनिल कुमार उपाध्याय,अभय ओझा,विनोद कुमार गुप्ता,सूरज राजभर,विवेक मिश्र,राना ओझा, सरदार अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.