कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण, जानिए देश में कहां और किस समय दिखाई देगा सबसे लंबा चंद्रग्रहण
भारत में चंद्र ग्रहण सिर्फ पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में ही देखा जा सकेगा। खास तौर पर अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में। इसके अलावा अगर दुनिया की बात करें तो यह चंद्र ग्रहण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्रों में देखा जा सकेगा |इतना लंबा चंद्रग्रहण 580 साल के बाद दोबारा
आज कार्तिक पूर्णिमा का पवित्र त्योहार है और आज ही सदी का सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण भी है। यह चंद्र ग्रहण साल 2021 का आखिरी चंद्रग्रहण होगा इसके बाद 04 दिसंबर को साल आखिरी सूर्य ग्रहण भी लगेगा। यह आंशिक चंद्रग्रहण जिसे भारत में उपच्छाया चंद्र ग्रहण का नाम दिया जा रहा है। खगोल वैज्ञानिकों का मानना है कि इतना लंबा चंद्रग्रहण 580 साल के बाद दोबारा से दिखाई देगा। इतने लंबे समय तक चलने वाला यह चंद्रग्रहण इससे पहले 18 फरवरी 1440 को पड़ा था। आइए जानते हैं 19 नवंबर 2021 को लगने वाले चंद्रग्रहण की हर एक जानकारी.
चंद्रग्रहण का समय
यह चंद्रग्रहण 19 नवंबर शुक्रवार को भारतीय समय के अनुसार सुबह 11 बजकर 34 मिनट से शुरू हो जाएगा। यह इसका पहला स्पर्शकाल होगा। ग्रहण की समाप्ति शाम 05 बजकर 33 मिनट पर होगा। इस उपच्छाया चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 05 घंटे 59 मिनट की होगी।
