बस्ती:विराट कुश्ती दंगल का आयोजन
कप्तानगंज के नकटीदेई बुजुर्ग में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन
20 नवंबर दिन शनिवार व 21 नवंबर दिन रविवार को 02 दिन होगी कुश्ती
यूपी,बस्ती जिले के कप्तानगंज क्षेत्र के नकटीदेई बुजुर्ग में पूर्व प्रधान धनपत सिंह की अध्यक्षता में अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया है
कुश्ती प्रतियोगिता में जिले व प्रदेश के पहलवान अखाड़े में अपना दम दिखाएंगे, कार्यक्रम के अध्यक्ष धनपत सिंह ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की है कि 20 नवंबर व 21 नवंबर को विराट कुश्ती दंगल में बड़ी संख्या में पहुंचे और पहलवानों का हौसला अफजाई करें।
कुश्ती का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक है।
आयोजन समिति में प्रमुख रूप से राजकुमार गुप्ता, रामबरन शर्मा, मोहम्मद करीम, सुनील कसौधन, दुर्गा प्रसाद कसौधन, कपिलदेव चौधरी, गौरव मणि त्रिपाठी, संजय चौधरी, रामलगन विश्वकर्मा,रमेश चौधरी,रतास के पूर्व प्रधान एजाज अहमद (बन्ने) अरुण चौधरी आदि शामिल है।
आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा मां गायत्री इंटर कॉलेज के बगल में कुश्ती प्रतियोगिता के लिए अखाड़े का निर्माण किया जा रहा है। भाजपा नेता गौरव त्रिपाठी ने अपील किया है कि क्षेत्र के लोग कल दिन शनिवार को बड़ी संख्या में पहुंचकर दंगल का शुभारंभ करावे।
