बस्ती: 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के शुभारंभ हेतु हुआ भूमिपूजन

बस्ती: 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के शुभारंभ हेतु हुआ भूमिपूजन



यूपी,बस्ती। जिले के किसान डिग्री कॉलेज में 26 दिसंबर से 29 दिसंबर तक चलने वाले 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को सफल बनाने के लिए रविवार के दिन आचार्यों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य यजमान व अतिथि पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला ने पूजन अर्चन करते हुए भूमि पूजन किया।



किसान डिग्री कॉलेज के प्राचार्य मनोज सिंह द्वारा उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। भूमि पूजन के उपरांत बस्ती शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए धार्मिक क्षेत्र के लोगों के साथ एक गोष्ठी भी आयोजित की गई। 

जिसमें विभागवार पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए हुए कार्ययोजना बनाई गई। उक्त कार्यक्रम में जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.