बस्ती: 50 मीटर रेस में सरस्वती को मंडल में मिला स्थान, बढ़ाया जिले का मान
यूपी,बस्ती मंडल। बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन विगत माह से न्याय पंचायत स्तर से लेकर ब्लॉक जिला व मंडल स्तर तक आयोजित की गई। जिसमें कप्तानगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सहिजनपुर के प्रधानाचार्य स्कंद मिश्र के पर्यवेक्षण में कक्षा पांच की छात्रा सरस्वती ने न्याय पंचायत ब्लॉक व जिले स्तर पर दौड़ प्रतियोगिता में जीत हासिल करते हुए सिद्धार्थ नगर में आयोजित मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 50 मीटर की रेस में मंडल में दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए ब्लॉक और जनपद का नाम रोशन किया है।
सरस्वती की इस सफलता से कप्तानगंज के खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रिका सिंह व शिक्षक बीपी आनंद,उमेश यादव,दौलत राम,शंभू नाथ, राम रंग, मंगला मौर्य,शेषनाथ यादव, शिव प्रकाश सिंह,सुधीर तिवारी सहित अन्य शिक्षकों ने बधाई दी है।
