बसपा नेता लक्ष्मी चंद्र खरवार ने सेक्टर अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं के साथ किया बैठक
बस्ती। शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी विधान सभा 311 महादेवा बस्ती के प्रभारी /प्रत्याशी लक्ष्मी चंद्र खरवार ने अपने चकदहा आवास पर अपने सभी सेक्टर अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया।
उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन के अवसर पर शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए कहीं कोई जन्मदिन नहीं मनाया जाएगा बल्कि सभी लोग अपने घरों में केक काट कर जन्मदिन मनाकर बधाई दे सकेंगे। लक्ष्मी चंद्र खरवार ने अपने सभी पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ताओं को केक वितरित करके अपने अपने घरों में जन्मदिन मानने के लिए प्रेरित किया, कहा कि कोई जनसभा नही होगा और बहन जी के आदेशों का पालन करते हुए जन्मदिन अपने घर गांव में मनाने का काम करेंगे ।
इस मौके पर ओंकारनाथ ऊर्फ पिंटू दुबे ,विधानसभा उपाध्यक्ष केसी मौर्य, सुभाष चंद्र, रंजीत गौतम, सतीश, अजय कुमार सहित बहुजन समाज पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी ने अपने घरों पर बहन मायावती जन्मदिन मनाने का फैसला लिया।
