युवा सप्ताह के अंतर्गत संगोष्ठी का किया गया आयोजन
नगर बाजार बस्ती
नेहरू युवा केन्द्र बस्ती के तत्वधान में जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव निर्देशानुसार राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मोहम्मद आरिफ द्वारा विकास खंड बहादुरपुर ग्राम पंचायत कोठवा भरतपुर के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत शारीरिक सौष्ठव दिवस द्वारा खो - खो, कबड्डी और दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
जिनमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक मोहम्मद आरिफ द्वारा युवाओं को उनके जीवन में खेल के महत्व को बताते हुए कहां खेल शारीरिक, मानसिक,सामाजिक, बौद्धिक, और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य गुणों के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान करता है | इसीलिए आधुनिक युग में खेलों के प्रति लोगों की रूचि बढ़ने लगी है |पहले लोग खेल – कूद को शौक, शुगल, मनोरंजन के रूप में या हॉबी अथवा व्यवसाय के रूप में खेलते थे लेकिन अब जीवन में खेलों के लाभ और महत्व को देखते हुए इसे अपने जीवनशैली में स्वस्थ्य रहने के लिए शामिल करने लगे है | खेल केवल विद्द्यार्थी जीवन के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं रहा बल्कि बच्चे, नौजवानों और वृद्ध के भी जीवन में स्वस्थ सुडौल और पुष्ट शरीर के लिए भी खेल किसी उपहार से कम नहीं है | ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे खेलकूद आयोजनों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रामीणों द्वारा सदैव क्रीड़ा व सांस्कृतिक कार्यक्रम बिना किसी शासकीय सहयोग के किये जाते हैं। ये आयोजन युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। खेलकूद के आयोजन से बौद्धिक एवं शारीरिक विकास के साथ जीवन में अनुशासन की भावना जागृत होती है। आयोजन में प्रतिभाग करने वाली टीम को उपहार स्वरूप जीतने वाली टीम को इनाम दिया गया। जिसमे गांवो के राम ललन यादव, अरुण कुमार भारती,अनवर अली, शाहिद अली आदि मौजूद रहे।
