तापमान में भारी गिरावट के बावजूद भी वैक्सीनेशन के लिए लगी लंबी कतार
बस्ती नगर संवाददाता
नवीन नगर पंचायत के नगर बाजार में के ग्राम फुलवरिया निषाद में कोविड टीकाकरण कराया गया। केंद्र पर खराब मौसम और कड़ कड़ाती ठंड के बावजूद टीकाकरण के लिए लोगों का जमावड़ा दिखने को मिला। टीकाकरण के लिय काफी संख्या में लोग पहुंचे। अंजलीने के संयुक्त टीम द्वारा टीम द्वारा कुल 69 लोगो ने वैक्सीन लगाई गई । लेखपाल संजय श्रीवास्तव, लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि आप लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें मास्क, सैनिटाइजर तथा 2 गज की दूरी जरूर बनाए रखें। जिससे इस बीमारी से बचा जा सके। अभियान को सफल बनाए रखने के लिए आंगनबाड़ी पुस्पा चौधरी, राजेश चौधरी,अनीता, आशा, आदि लोग मौजूद रहे।
