पांच बच्चों की मां प्रेमी संग गई जेल

 पांच बच्चों की मां प्रेमी संग गई जेल

रुधौली। थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन साल से पांच बच्चों को ननिहाल में छोड़कर प्रेमी संग रहने वाली महिला को रुधौली पुलिस ने रविवार को प्रेमी समेत जेल भेज दिया। महिला का पति मजदूर है। मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।संतकबीरनगर जिले की एक महिला की शादी रुघौली थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ है। उसके पांच बच्चों में तीन लड़की और दो लड़के हैं। मजदूर पति को छोड़कर क्षेत्र में ही तीन साल से प्रेमी के साथ रही थी। बच्चों की देखभाल भी नहीं करती है। सभी को ननिहाल में छोड़ रखा है। रविवार को संतकबीरनगर से आए उसके मायके वालों ने रुधौली पुलिस से शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक शैलेष कुमार सिंह प्रेमी और प्रेमिका को काफी समझाया लेकिन दोनों एक-दूसरे को छोड़ने को तैयार नहीं हुए। महिला ने बच्चों को साथ रखने से इनकार करते हुए कहा कि यह उसके बच्चे नहीं है। अंततः पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर एसडीएम के समक्ष पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।


दो घंटे में मोबाइल बरामद कर सौंपा

रुघौली। सिद्धार्थनगर जिले के डिढई क्षेत्र के सेमरहना निवासी सत्यप्रकाश रविवार की सुबह बस से दवा लेने रुधौली आए हुए थे। लौटते वक्त कस्बे में कहीं उनकी मोबाइल गिर गई।जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक शैलेष कुमार सिंह ने तत्काल कांस्टेबल चंद्रकेश प्रजापति, दीपक राय और अभिलाष प्रताप सिंह को कस्बे में भेजा। पूछताछ के दौरान एक युवक ने मोबाइल लाकर पहुंचाया। करीब पन्द्रह हजार रुपये की कीमत खोया मोबाइल पाकर सत्यप्रकाश ने रुधौली पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। कहा कि उम्मीद नहीं थी कि दो घंटे में ही मोबाइल मिल जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.