बाबा झूंगीनाथ शिव मंदिर पर सहभोज कार्यक्रम का आयोजन
बस्ती।कप्तानगंज क्षेत्र के बाबा झूंगीनाथ मंदिर पर पूर्व एम एलसी एवं बाल रोग विशेषज्ञ स्व. डा.वाई डी. सिंह के पुत्र श्वैतांक शेखर सिंह के द्वारा आयोजित सहभोज कार्यक्रम में समाजिक समरसता को दर्शाते हुए लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान श्वैतांक शेखर सिंह ने कहा यह त्यौहार भारत में कई नामों से जाना जाता है इस पर्व पर लोग ऊंच-नीच, जात पात को भूलकर एक साथ गुड़ का प्रसाद और खिचड़ी खाते हैं।
इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में एकजुटता उत्पन्न होती है।
इस मौके पर अजय सिंह, अमरेंद्र पाल सिंह(रिम्पू),सूर्यभान, राजन पाठक, डा.आर.डी.मिश्रा, अमरीश ,यादवराम यादव,सन्तोष सिंह, आशीष पाण्डेय, अरुण अग्रहरि, रामजीत बर्मा, सत्यवान शोनी, अनिल गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
