बसंत पंचमी के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ हवन यज्ञ
बस्ती नगर बाजार शकील खान
नवसृजित नगर पंचायत नगर बाजार में विधि विधान के साथ मां सरस्वती की विद्यालयों में की गई पूजा अर्चना और धूमधाम से बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया गया। क्षेत्र के नगर बाजार, माजन,गोटवा,पोखरा बाजार,बिरऊपुर,समेत तमाम ग्रामीण क्षेत्रों मे बसंत पंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया,
मान्यता है कि इस दिन से ऋतु परिवर्तन की शुरुआत हो जाती है. वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की विशेष आराधना की जाती है. विधि-विधान से मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर उन्हें पीले मिष्ठानों का भोग लगाया जाता है और पीले वस्त्रों को धारण किया जाता है. वसंत पंचमी को श्री पंचमी और सरस्वती पंचमी के नाम से भी जाना जाता है. नगर बाजार के भगवती प्रसाद शंकर देवी इंटर कॉलेज मे प्रधानाचार्य सूरज कसौधन, गुड़िया शर्मा, सूर्य कुमारी बालिका इंटर कॉलेज नगर बाजार मे प्रधानाचार्य सीमा गौड, सूर्य पब्लिक इंटर कॉलेज, चंद्रिका प्रसाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिल्ड्रेन एकेडमी नगर बाजार, आदि विद्यालय में विधि विधान के साथ मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर बसंत पंचमी का त्यौहार त्यौहार कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कर धूम धाम से शिक्षकों के साथ मनाया गया।
