बस्ती: सांसद हरीश द्विवेदी ने किया जन संवाद

बस्ती: सांसद हरीश द्विवेदी ने किया जन संवाद



यूपी, बस्ती। कप्तानगंज विधानसभा के हडही बाजार में बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी ने कार्यक्रर्ताओ के साथ जन संवाद किया। उन्होंने कस्बे में पहुँचकर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की एवं उन्हें भारतीय जनता पार्टी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सांसद हरीश द्विवेदी ने अपने समर्थकों के साथ कप्तानगंज विधानसभा के कई चौराहों पर बैठक कर लोगों को भाजपा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। आज कप्तानगंज विधानसभा के हडही बाजार में जनसंवाद करते हुए सांसद ने बस्ती जनपद के सभी उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की बात कही। 
इस मौके पर कप्तानगंज विधानसभा उम्मीदवार सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ला व इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्रा सहित अन्य लोगों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गांव गांव जाकर भाजपा के प्रचार प्रसार के लिए उत्साहित किया।
बैठक में प्रमुख रूप से कप्तानगंज मंडल अध्यक्ष मोहन मोदनवाल, ओम प्रकाश ओझा,मनोज ओझा, बॉबूराम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.