आम आदमी को तगड़ा झटका,घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर हुआ महंगा
आम आदमी को महंगाई के मोर्चे पर तगड़ा झटका लगा है। आज से खाना बनाना और महंगा हो गया है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर (LPG Price) के दाम में 50 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। इससे पहले मार्च 2022 में भी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, इस महीने कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 102 रुपये की वृद्धि की गई थी।
चुनाव बाद से बढ़ रहे दाम
बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। 22 मार्च को, सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर में ₹50 की वृद्धि हुई। इससे पहले 6 अक्टूबर 2021 के बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ था। घरेलू रसोई गैस की कीमतें लोकल टैक्स के कारण एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग होती हैं। फ्यूल रिटेल विक्रेता हर महीने की शुरुआत में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करते हैं। वहीं, हर दिन पेट्रोल डीजल के रेट बदलते हैं। बस्ती में अब सिलेंडर की कीमत 1062 हो गयी। पहले इसकी कीमत 1012 रुपये थी 50 रुपये बढ़ने के बाद अब घरेलू गैस सिलेंडर 1062 रुपये मिलेगा।

